फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

प्रेमिका के साथ देखा तो कर दी सरजीत की हत्या

Sun, 10 Jan 2021 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस की गिरफ्त में सरजीत हत्याकांड के आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत ओयल के गांव सुन्सी में हुए सरजीत तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी का दावा है कि महिला के गांव के ही हरपाल और सरजीत से घनिष्ठ संबंध थे, जिससे हरपाल, सरजीत से रंजिश मानता था। घटना की रात हरपाल ने सरजीत को महिला के साथ देख लिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने सरजीत की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और महिला के सहयोग से उसकी शव पुआल में दबा दिया।
विज्ञापन

थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के गांव सुन्सी निवासी सरजीत तिवारी (22) का शव शुक्रवार की सुबह उसके घर के पास पुआल के ढेर के नीचे दबा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप तिवारी की ओर से गांव की एक महिला और हरपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया था। एसपी विजय ढुल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला और हरपाल आपस में रिश्तेदार हैं और पड़ोस में ही रहते हैं। महिला के सरजीत और हरपाल से घनिष्ठ संबंध थे। हरपाल महिला से नजदीकियां बढ़ने के कारण सरजीत से रंजिश रखता था। गुरुवार की रात हरपाल ने महिला के घर पर सरजीत को देख लिया। इससे वह आपा खो बैठा और सरजीत की उसी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में महिला की मदद से पास में पुआल के ढेर में शव छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेल्ट घटना स्थल से बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed