{"_id":"5ff0ab878ebc3e08c216195f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4323285118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ की चोरी कर भागे नेपाल के युवक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ की चोरी कर भागे नेपाल के युवक की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। मुंबई में नौ करोड़ की चोरी कर भागे नेपाल के युवक की तलाश में यहां पहुंची पुलिस ने नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा में डेरा डाल दिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल की पुलिस से भी मदद मांगी है।
मुंबई की बाइसर नगर पालिका के जिला पालघर में स्थित सांई शॉपिंग सेंटर और चित्रालय में स्थित दीपक श्रीरंग की दुकान से बीती 29-30 दिसंबर की रात को सिक्योरिटी गार्ड नेपाल के जिला आछाम निवासी चंद्र बहादुर बुढ़ा ने 60 लाख रुपये नकद के अलावा हार, चेन, कंगन और ब्रेसलेट आदि जेवरात चुरा लिए और फरार हो गया। इस संबंध में रिपोर्ट मुंबई के बाइसर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। आरोप है कि चंद्र बहादुर ने करीब नौ करोड़ के नकदी-जेवरात पर हाथ साफ किया। अब उसकी तलाश में एसआई प्रकाश कास्बे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गौरीफंटा बार्डर पर पहुंची है और युवक की फोटो दिखाकर उसकी तलाश कर रही है, इस संबंध में स्थानीय गौरीफंटा के अलावा नेपाल की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। संवाद