{"_id":"5ff0acf88ebc3e3f5f6bd121","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4323284171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाई महिला की पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाई महिला की पर्स
विज्ञापन
image description
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर में दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिकी खोलकर चोर महिला का पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में 80 हजार रुपये के गहने, करीब दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल था। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना फूलबेहड़ के गांव बड़ागांव बसहा निवासी शिशुपाल मौर्य ने बताया कि शनिवार को वह अपने निजी काम से पत्नी को साथ लेकर लखीमपुर बाजार में आए थे। इस दौरान बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। पत्नी ने पर्स बाइक की डिकी में रख दिया और मुख्य बाजार में एक पुस्तक भंडार के सामने बाइक खड़ी कर दी। दुकान पर पुस्तकें, कॉपी और पेन खरीदने चले गए। कुछ देर बाद जब सामान खरीद कर दुकान के बाहर आए और बाइक की डिकी खोली तो उसमें रखा पर्स और अन्य सामान नदारद था। यह देख उसके होश उड़ गए। तमाम लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पीड़ित ने बताया कि पर्स में करीब 80 हजार रुपये के गहने, दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल था। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
प्रभारी निरीक्षक (अपराध) सदर चंद्रभान यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद