{"_id":"5fef64808ebc3e3b8a0c7b14","slug":"crime-lakhimpur-news-bly432229448","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात में एसडीएम और सीओ ने मारा छापा, जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात में एसडीएम और सीओ ने मारा छापा, जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
विज्ञापन
गोला कोतवाली में खड़े सीज किए गए अवैध खनन के वाहन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सतौती सरोवर में करीब दो माह से अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से पटान किया जा रहा है, जिस पर गुरुवार की आधी रात एसडीएम और सीओ ने छापा मारकर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर कब्जे में ले ली हैं।
गुरुवार की आधी रात एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के साथ छापा मारा। अधिकारियों को मौके पर निघासन थाना क्षेत्र के सिमरा पुरवा निवासी संदीप जेसीबी से और लक्ष्मण जती निवासी सुनील, हैदराबाद थाना क्षेत्र के सोरनिया निवासी इसहाक ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से पटान करते मिले। अधिकारियों ने तीनों वाहनों को सीज कर कब्जे में ले लिया और कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया। मामले की रिपोर्ट डीएम, एसपी और जिला खनन अधिकारी को भेज दी गई है।
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि कुछ लोग रात के अंधेरे में अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से पटान करा रहे हैं। रात में ही छापा मारा गया, मौके पर मिली जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है। जो लोग अवैध खनन करा रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी। संवाद