{"_id":"5fef62708ebc3e3c833a813c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4322291176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरा चीनी मिल में किसान को पीटा, पुलिस में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरा चीनी मिल में किसान को पीटा, पुलिस में दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र के कस्बा खमरिया स्थित गोविंद शुगर मिल में गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गन्ना लेकर पहुंचे किसान की मिल में तैनात गार्डों से नोकझोंक हो गई, आरोप है कि गार्डों ने किसान की बुरी तरह पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित ने ईसानगर थाने में तहरीर दी है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र ऊधम सिंह गुरुवार की शाम गन्ने की ट्रॉली लेकर गोविंद शुगर मिल गए थे, जहां गन्ना यार्ड में टोकन को लेकर मिल में तैनात गार्ड संदीप, संदेश, रमेश तिवारी व अनुराग किसान से भिड़ गए और जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान साथी किसानों ने उसे बचाया। खमरिया पुलिस चौकी को मामले की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने मौके पर पड़ताल की लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। शुक्रवार को पीड़ित द्वारा ईसानगर थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई, जिस पर थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिल अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
-
किसान पुरानी पर्ची को लेकर गन्ना तुलवाई की मांग कर रहे थे, जिस पर गार्ड ने ऐतराज किया। जिस पर मारपीट होने की ख़बर मिली है। पीड़ित पक्ष ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-हरिओम श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर