फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कंधे पर चीरा लगवाकर कारतूस रखवाया और साथियों के साथ गैस एजेंसी मैनेजर ने रचा लूट का ड्रामा

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर पुलिस लाइन सभागार में लूट की घटना का खुलासा करते एएसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर से हुई 1.91 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक रुपये हड़पने के लिए मैनेजर ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से खुद के साथ लूट की योजना बनाई। उसने अपने कंधे के पास चीरा लगवाकर उसमें पिस्टल की गोली रखवा दी और गोली मारकर लूट होने का ड्रामा रच दिया। पुलिस ने एजेंसी मैनेजर, खीरी टाउन के एक सभासद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने एक देसी पिस्टल, 1.49 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना मितौली के गांव अल्लीपुर निवासी गौरव सिंह राठौर थाना व कसबा खीरी टाउन स्थित एक गैस एजेंसी पर मैनेजर था। 13 दिसंबर की देर शाम गौरव ने पुलिस को सूचना दी थी कि लखीमपुर-खीरी मार्ग पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और थैला लूटकर भाग निकले। थैले में 1.91 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट से पुलिस का शक गौरव पर ही गहरा गया। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली और स्वॉट टीम के साथ जांच तेज की तो घटना झूठी निकली। इस पर पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। गौरव ने पुलिस को बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी। इस पर उसने अपने दोस्त थाना और कसबा खीरी के मोहल्ला अवधी टोला निवासी सभासद अकील अहमद, जोशी टोला निवासी एजाज और मोहल्ला बरखेरवा कोतवाली सदर निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर गैस एजेंसी का रुपया हड़पने की योजना बनाई। मनोज जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा में निजी कंपाउंडर है। योजना के तहत 13 दिसंबर को एजेंसी का कैश 1.49 लाख रुपये सभासद अकील के घर रख दिया। एजाज के घर पर मनोज ने उसके दाहिने कंधे के पीछे इंजेक्शन लगाकर सुन्न कर दिया और चीरा लगाकर गोली को कंधे में डाल दिया। उसके बाद बाइक से पेट्रोल पंप के आगे सड़क के किनारे लेट गया। जहां से लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। ठीक होने पर उसने रुपये आपस में बांट लिए थे। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर अकील अहमद, एजाज और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 1.49 लाख रुपये और .32 बोर का देसी पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन

-
खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का पुरस्कार
एएसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करने पर प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह और पुलिस टीम को शाबासी देते हुए टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रनजीत सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी एसआई अनिल सिंह, सिपाही विजय शर्मा, हेमंत सिंह, शराफत और तुषार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed