{"_id":"5fe242f28ebc3e3bb3564849","slug":"crime-lakhimpur-news-bly431132980","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख रुपये का गेहूं खरीद कर कथित सेंटर प्रभारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो लाख रुपये का गेहूं खरीद कर कथित सेंटर प्रभारी फरार
विज्ञापन
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकापुर कलां में किसान से पौने दो लाख का गेहूं खरीदकर अपने सेंटर प्रभारी बताने वाला व्यक्ति फरार हो गया। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई।
ग्राम गदियाना निवासी शिशुपाल सिंह गौतम उर्फ पप्पू टेलर ने अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्रों में कहा है कि मई 2020 में गुड्डू नामक एक व्यक्ति उसके घर आया और गेहूं बिक्री करने के लिए बात करने लगा। उसने मोबाइल पर जिससे बात करवाई उसने खुद को रामशंकर वर्मा निवासी मलूकापुर कलां एफसीआई गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी मलूकापुर कलां बताया। कहा कि एक सप्ताह में बेचे गए गेहूं का पूरा भुगतान बैंक खाते में पहुंच जाएगा। शिशुपाल के मुताबिक उसने 31 मई को 91 क्विंटल 50 किलो गेहूं रामशंकर वर्मा के सेंटर पर तुलवा दिया, जिसकी कीमत एक लाख 72 हजार बीस रुपये हुई। इंतजार करते हुए एक महीना बीत गया तो वह रामशंकर वर्मा के पास गया और अपने रुपये मांगे। इस पर रामशंकर वर्मा ने थोड़ा समय और मांगा। काफी समय बीत गया और रामशंकर वर्मा घर से गायब हो गए। सितंबर में जब वह रुपये मांगने रामशंकर वर्मा के घर गया तो उनके भाई ने उससे मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि उसने एसपी, डीएम, एसओ भीरा को प्रार्थना पत्र दिए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और न भुगतान ही मिला है। रामशंकर वर्मा के फोन पर बात करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल बंद जा रहा है।
विज्ञापन
तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अजय राय एसओ भीरा। संवाद