{"_id":"5fcd1fb48ebc3ecf591ae831","slug":"crime-lakhimpur-news-bly429327760","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में दो लोगों के घायल होने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में दो लोगों के घायल होने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेपुर गांव में शनिवार शाम तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक बालक समेत दो लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बांकेगंज कस्बे के निकट बांकेपुर गांव में शनिवार शाम राम प्रसाद उर्फ भूरे के पुत्र के तिलक समारोह में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इसमें गोली लगने से पूरनपुर के खाते गांव से तिलक चढ़ाने आए वधू पक्ष में शामिल 10 वर्षीय बालक और एक अन्य युवक घायल हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज केके यादव ने दलबल सहित आरोपी की तलाश में रात में ही कई जगह दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि मक्कागंज निवासी वादी राजेश की तहरीर पर बांकेपुर गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ भूरे के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया है। संवाद