फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

धान से लदा ट्रक बरामद चालक समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बरामद किया गया धान की बोरियों से लदा ट्रक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना पुलिस ने धान की बोरियों से लदा ट्रक बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

बताया गया कि ट्रक नौ दिन पहले रायबरेली से उत्तराखंड के लिए निकला था लेकिन चालक ने चोरी की नीयत से ट्रक को गायब कर दिया था। जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को भोले बाबा रोडलाइंस रायबरेली का एक ट्रक मां वैष्णो राईस मिल कठघर से 575 बोरा धान भरकर उधमसिंह नगर उत्तराखंड के लिए निकला लेकिन रास्ते में ही चोरी की नीयत से ट्रक गायब कर दिया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी थी। शनिवार रात प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने टीम के साथ शारदा नगर मार्ग स्थित रामू क्रेशर के पास ट्रक को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक योगेश कुमार पाल निवासी लोहन्ना थाना मितौली, संदीप कुमार पाल और अजीत कुमार पाल निवासी गडरियनपुरवा थाना फूलबेहड़ को कोर्ट में पेश किया, अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दो आरोपी भागने में सफल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed