{"_id":"5fcd1b878ebc3ecf6b04aa62","slug":"crime-lakhimpur-news-bly429323621","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी सफाईकर्मी का शव उसके घर के बाहर लगे जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
गांव सरकारगढ़ निवासी जगदीश बाल्मीकि (50) का शव रविवार सुबह घर के बाहर लगे जामुन के पेड़ से लटकता मिला। यह देख परिवार में चीखपुकार मच गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। प्रधान प्रतिनिधि रियाजुल्ला खां ने बताया कि लखीमपुर निवासी जगदीश अभी कुछ महीने पहले आकर गांव में परिवार सहित रहकर सरकारगढ़ सहित अन्य गांवों में भी प्राइवेट सफाई का काम कर भरण पोषण करता था। जगदीश ने आत्महत्या किन कारणों की है, इसका पता नहीं चल पाया है। बेटे सोनू ने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गले में फंदा लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। संवाद