{"_id":"5fc9424a8ebc3e9b9575eeef","slug":"crime-lakhimpur-news-bly428990492","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर भागी कंपनी के एमडी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर भागी कंपनी के एमडी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर लखीमपुर खीरी के निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भागी एक चिटफंड कंपनी के एमडी सहित पांच लोगों के खिलाफ मोहम्मदी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बच्चू लाल द्विवेदी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2011 में उनके घर एक महिला सहित पांच लोग आए। अपने को कोलकाता की कंपनी सक्सेज व्यू मल्टी सर्विसेज लिमिटेड और सक्सेज कैपिटल मार्केटिंग लिमिडेट का सीएमडी मृत्युंजय साहू, एमडी स्नेहाशीष भट्टाचार्य, डायरेक्टर उमा खान, तन्मय पंडित और रीजनल मैनेजर बरेली ब्रांच श्रीकांत बेरा निवासी पश्चिम बंगाल का होना बताया और कहा कि उनकी कंपनी फिक्स जमा योजना में पांच वर्ष में दो गुना, 16 वर्ष में 11 गुना, 20 वर्ष 11 माह में 12 गुना, 30 वर्ष में जमा धन का 70 गुना और प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट कर निवेशकों को अच्छा लाभ देती है। दावा किया कि कंपनी भारत सरकार व मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट आदि से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि कंपनी के दस्तावेजों के साथ सक्सेस उद्योग नाम की एक पुस्तक दी, जिसमें फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री तपन सिकदर, राज्य लोक निर्माण मंत्री क्षिति गोस्वामी परिवहन मंत्री रंजीत कुंडू व फिल्म निर्देशक हरनाथ चक्रवर्ती सहित देश के कई विशिष्ट लोग कंपनी की प्रशंसा करते दिखाए गए थे। इसलिए उन्होंने विश्वास में आकर कंपनी ज्वाइन कर ली और इस प्रकार हजारों लोग कंपनी से जुड़कर लाखों रुपये जमा कराने लगे लेकिन भुगतान के समय से पूर्व अगस्त 2018 में कंपनी ने सभी ऑफिस बंद कर दिए और भाग गई।
उनका कहना है कि उक्त लोगों ने स्थानीय कस्बे सहित प्रदेश के कई जनपदों और कई राज्यों में कंपनी के ऑफिस खोलकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की लूट की है। इसलिए किसी एक जनपद की पुलिस से इस मामले की जांच किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। संवाद