{"_id":"5fc93a958ebc3e9b987d8c6a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4289875156","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मचारियों से मारपीट मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कर्मचारियों से मारपीट मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुुलिस ने तीन दिन पहले डीसी रोड स्थित एक होटल के कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मिश्राना निवासी होटल स्वामी विवेक कपूर के मुताबिक 29 नवंबर को होटल में गुरुविंदर सिंह उर्फ गगन की बेटी की बर्थडे पार्टी थी, जिसका भुगतान 17,600 रुपये हुआ था। पार्टी समाप्त होने के बाद गुरविंदर सिंह, रवि प्रताप सिंह (डंपी) और सिद्धार्थ वर्मा निवासी मोहल्ला बरखेरवा नशे की हालत में कैश काउंटर पर आए और कैशियर होमनाथ से अभद्रता और मारपीट करने लगे। शोर होने पर वह खुद कैश काउंटर पहुंचे और बात करने की कोशिश की तो अभद्रता करते हुए तीन महिला कर्मचारियों समेत अन्य स्टाफ को किचन में बंद कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। धमकी दी कि अगर हम लोगों से रुपये मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। हमलावरों ने होटल का काफी सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि होटल स्वामी विवेक कपूर की तहरीर पर गुरविंदर सिंह उर्फ गगन, रवि प्रताप सिंह उर्फ डंपी और सिदर्थ वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच राजापुर चौकी इंचार्ज रंजीत कुमार सिंह को सौंपी गई है। संवाद