{"_id":"5fa97bfa8ebc3e276d6bb4fa","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4264104168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कहा-घटना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कहा-घटना संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोला देहात की एक कॉलोनी निवासी महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन अब तक घटना को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इससे पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सोमवार की दोपहर मथुरानगर स्थित एक सरकारी राशन की दुकान से राशन लेने गई थी। राशन लेकर खुटार रोड पर ई रिक्शा पर बैठी और घर की ओर चल दी। रिक्शा चालक करीब 25 वर्षीय युवक था। विकास चौराहे पर तीन अज्ञात युवक उसी रिक्शे पर बैठ गए और बड़ा चौराहा होते हुए वह ई-रिक्शा हांडा एजेंसी बाईपास पहुंचा, जहां पर वह उतरने लगी तो तीनों युवकों ने तमंचा लगाकर उसे उतरने नहीं दिया। युवक ई-रिक्शा लखीमपुर रोड पर जलालपुर जाने वाली रोड पर मोड़ कर ले गए। गन्ना कोल्हू के पास से कच्ची सड़क पर ले गए। कुछ दूर जाने पर तीनों युवकों ने राशन की गठरी सहित उसे उतार लिया और ई-रिक्शा को जाने दिया। गन्ने के खेत में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। कोतवाली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर विकास चौराहे, सदर चौराहा और लखीमपुर रोड से होंडा एजेंसी तक रास्ते में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
----------
रास्ते में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक के सारे फुटेज देखे गए, लेकिन महिला का कहीं आना जाना नहीं पाया गया। पीड़ित के चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-अरविंद कुमार पांडे कोतवाली निरीक्षक गोला
------------
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि ग्राम डांगा निवासी राहुल राना दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद