{"_id":"5f91c8078ebc3e9bd5062488","slug":"crime-lakhimpur-news-bly424334486","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र पर युवक ने जेई से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र पर युवक ने जेई से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के बसैगापुर बिजली उपकेंद्र पर जेई से एक युवक अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बसैगापुर बिजली उपकेंद्र के जेई अमित भारद्वाज ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह उपकेंद्र पर कागजी काम कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस का ही अभिषेक सिंह उर्फ शालू शराब के नशे में आ गया और उल्टी सीधी बातें करने लगा। उन्होंने उसे जाने को कहा तो वह भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई करने लगा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बिजली कर्मियों ने किसी तरह से बीचबचाव किया। जेई अमित भरद्वाज ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद