फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पिलर से ट्रैक्टर टकराने पर विवाद, देवर-भाभी समेत पांच को पीटा

Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
सुंदरवल। थाना फरधान क्षेत्र में मार्ग किनारे लगाए गए पिलर से ट्रैक्टर टकराने से विवाद हो गया। पिलर मालिक ने घर में घुसकर ट्रैक्टर चालक और उसकी भाभी की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे घर के अन्य सदस्यों को भी पीटा। मारपीट में एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। थाना फरधान पुुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया खुर्द निवासी रईस अहमद रविवार शाम पुआल भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत से घर लौट रहा था। ट्रैक्टर मोड़ते समय पड़ोसी मनोज के सहन की जगह में ईंट के बने पिलर से टकरा गया। आरोप है कि मनोज गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतर आया। शोर शराबा होने पर मनोज के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इस पर रईस ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर अपने भाई शरीफ के घर की तरफ भागा। हमलावर मनोज और उसके साथी पीछा करते हुए रईस के घर में घुस गए और उसकी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आईं रईस की पत्नी हलीमा (45) भाई शरीफ (50), बेटी सबीना (17), पुत्र जमील (23) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना फरधान पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि मजरूबी चिट्ठी बनाकर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed