{"_id":"5f8dd5a68ebc3e9bb604e1b9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly423977466","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: एसआई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: एसआई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
नेपाल में एसआई की मौत के बाद जुलूस निकाल प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले के धनगढ़ी-जुगेड़ा अस्थायी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गोविंद विक की हत्या किए जाने पर परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने धनगढ़ी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार बंद कराने का भी प्रयास किया। इस दौरान ईंट-पत्थर फेंके जाने से हड़कंप मच गया।
धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जुगेड़ा की अस्थायी चौकी पर तैनात इंचार्ज गोविंद विक की शनिवार रात गश्त पर जाने के दौरान हत्या हो गई थी। रविवार को उनका शव मोहाना नदी घाट पर मिला था। वहीं उनके साथ गए सिपाही का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उधर सोमवार को एसआई के परिजनों सहित क्षेत्र के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से धनगढ़ी पहुंचे। लोगों ने धनगढ़ी चौराहा पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। इसके साथ ही बाजार बंद कराने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में कुछ लोगों ने ईंट पत्थर फेंके और लाठी-डंडे चलाए। इससे हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने मामले को शांत किया। कैलाली जिला पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि उक्त मामले में पूछताछ के लिए 13 लोगों को पकड़ा है।
जांच के लिए नेपाल सीबीआई टीम पहुंची धनगढ़ी
एसआई की हत्या के मामले में दिपायल से नेपाल की पुलिस केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीबीआई) की टीम धनगढ़ी पहुंची। जिसने पूछताछ और जांच शुरू कर दी है। कैलाली जिला पुलिस एसएसपी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हत्या के बाद शोक में डूबा परिवार, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
एसआई गोविंद विक की हत्या के बाद उनके परिवार काफी बेहाल है। विक अपने परिवार में तीन भाइयों में मंझले थे। वे अपने पीछे पत्नी और ढाई व छह वर्ष दो पुत्रियों को छोड़ कर गए हैं। विक तीन वर्ष पूर्व ही भर्ती हुए थे। कैलाली जिले में आने से दो माह पहले वह सुर्खेत जिले में तैनात थे। उनके परिवार में कुल 12 सदस्य हैं। संवाद