फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कनेक्शन काटा तो गुस्साए बकायेदार ने विद्युत कर्मियों की गाड़ी रोकी

Tue, 20 Oct 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। विद्युत वितरण खंड की विद्युत राजस्व वसूली टीम द्वारा कनेक्शन काटे जाने से गुस्साए बकायेदार ने विद्युत कर्मियों से गाली गलौज करते हुए गाड़ी रोक ली। जेई ने बकाएदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड के जेई दयानंद कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि राजस्व वसूली एवं विद्युत चोरी रोकथाम के तहत अभियान चलाया गया है। सोमवार को वह अपनी टीम रामलखन, अभिषेक, राजा बाबू, सुमित गिरि, मनमोहन, पुष्पक, राहुल, फुरकान आदि के साथ बांकेगंज रोड स्थित सर्वोदय नगर में राजस्व वसूली के लिए गए थे। अभियान के दौरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का 33226 विद्युत बिल बकाया है। बकाएदार का कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ता और उसके परिवार वालों ने गाली गलौज करते हुए राजस्व वसूली टीम की गाड़ी रोक ली। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे एसडीओ विनीत वर्मा से भी बकायेदार और उसके परिवार वालों ने अभद्रता की। जेई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जेई दयानंद के नेतृत्व में राजस्व वसूली टीम अभियान पर निकली थी। सर्वोदय नगर में एक बकायेदार पर करीब 33000 रुपया विद्युत बिल बकाया है, उसके घर में बाईपास विद्युत चोरी भी पकड़ी गई। टीम द्वारा कनेक्शन काटने से बकायेदार उसके परिवार वालों ने विद्युत कर्मियों के साथ गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। बकायेदारों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत कुमार वर्मा, एसडीओ विद्युत वितरण उपखंड गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed