फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

बदमाशों का तीन घरों पर धावा, घर वालों को बंधक बनाकर पीटा, नकदी-जेवर ले गए

Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदाबाद में बदमाशों द्वारा बिखेरा गया सामान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार रात को आठ से दस नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में परिवार वालों को बंधक बनाकर पीटा और करीब तीन लाख का सामान बटोर ले गए। एसओ के साथ सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद गांव के बाहर राजाराम, बाबूराम और सुरेंद्र कुमार के पास-पास मकान हैं। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आधी रात को बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस आए। तमंचे दिखाते हुए शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी और सभी के हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। एक बदमाश तमंचा ताने खड़ा रहा। अन्य बदमाशों ने दस हजार रुपये, झुमकी, बाली, फूल, झाले, अंगूठी, नथनी, पेंडल लूट लिए। परिवार के सदस्य विनय के विरोध करने पर उसे तमंचे की बट मार दी। इसी प्रकार बदमाश बाबूराम के घर से 15 हजार रुपये, झाले, माला, टॉप्स, अंगूठी, पायजेब, अंगूठी समेत लाखों रुपये का सामान तो राजाराम के घर से 1500 रुपये, झूलनी और पायल लूट ले गए। परिवार वालों का कहना है कि बदमाशों की संख्या आठ से दस थी। सभी युवा थे और मुंह पर मास्क बांधे थे। बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने शोर मचाया। सूचना पर रात में ही सीओ मोहम्मदी अजय प्रताप मल्ल, एसओ सुनीत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस राजाराम के घर हुई घटना को संदिग्ध मान रही है, जबकि सुरेंद्र और बाबू राम के यहां चोरी की घटना बता रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। तीनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

---------------
डॉग स्क्वॉयड, स्वॉट टीम मौके पर पहुंची
रविवार की दोपहर एसओ सुनीत कुमार क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घर से बाहर तक आया और एक रास्ते पर जाकर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मोहम्मदाबाद गांव में दो घरों में चोरी हुई है। जिसकी सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचा था। तीसरे घर में हुई घटना संदिग्ध है। बहुत जल्द घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ा जाएगा।

-सुनीत कुमार एसओ, थाना हैदराबाद
..............
मझगईं के कई घरों में चोरी
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर नौगवां से पहले त्रिलोकपुर जाने वाले मोड़ पर दिव्यांग सुशील कुमार जायसवाल की जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दो सीढ़ियों को आपस में जोड़ दिया और सीढ़ी के सहारे एक के बाद उसकी दुकान से होते हुए नजमुल्लाह के घर से मोबाइल, सुशील के घर से मेकअप बाक्स ले गए। चोर प्रदीप कुमार, हीरालाल आदि के घरों में भी घुसे पर जाग हो जाने के कारण फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed