{"_id":"5f8c8ec08ebc3e9bb744c269","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4238685195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: कमरे में छिपाकर रखा गया 23 किलो सोना और दो किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: कमरे में छिपाकर रखा गया 23 किलो सोना और दो किलो चांदी बरामद
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल) में सोना और चांदी बरामदगी के बारे में जानकारी देते नेपाल के पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय कस्टम एजेंट के किराये के कमरे पर पुलिस ने छापा मारकर तलाशी ली तो 23 किलो सोना और दो किलो से अधिक चांदी बरामद हुई। कस्टम एजेंट पुलिस को चकमा देकर भाग गया। नेपाल की पुलिस ने बरामद सोने और चांदी की नेपाली कीमत करीब 19 करोड़ रुपये बताई है। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नेपाल के परसा जिले के एसपी गंगा पंत ने बताया कि एक सूचना पर वीरगंज कस्टम कार्यालय पर कार्यरत भारतीय कस्टम एजेंट अशोक सिन्हा के वीरगंज उप महानगर पालिका वार्ड नंबर पांच रेशम कोठी स्थित गणेश अपार्टमेंट के 303 नंबर कमरे पर पुलिस ने छापा मारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में छिपाकर रखे 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्कुट, 681 ग्राम सोने के जेवरात, दो किलो 262 ग्राम चांदी के बर्तन बरामद किए गए, जबकि एजेंट चकमा देकर मौके से भाग निकला। बरामद सोने और चांदी की अनुमानित कीमत 18 करोड़ 92 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक भारतीय एजेंट अशोक सिन्हा वीरगंज और रक्सौल कस्टम भंसार में गाड़ियों को पास कराने का कार्य करता है। वह मूल रूप से रक्सौल का निवासी है। इधर, वीरगंज में भी उसने कमरा किराये पर ले रखा था। सूत्रों का कहना है कि बरामद सोना चीन से लाया गया है। चीन में सोने का भाव नेपाल से काफी कम है। आशंका जताई जा रही है कि चीन से सोने की तस्करी कर भारतीय एजेंट भारत भेजने की कोशिश में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।