फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चीन में सस्ता है सोना..नेपाल के जरिए भारत को होती है तस्करी

Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
धनगढ़ी-नेपाल में बरामद सोना व चांदी। - फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल से भारत में काफी लंबे अर्से से सोने की तस्करी की जा रही है। वजह यह है कि भारत के मुकाबले चीन में सोने का भाव प्रति दस ग्राम लगभग आठ से दस हजार रुपये नेपाली यानी पांच से छह हजार रुपये भारतीय कम हैं। मोटा मुनाफा कमाने के लिए तस्कर नेपाल के जरिए इसकी भारत में तस्करी करते हैं। नेपाल में एक कमरे में छिपाकर रखे गए 23 किलो सोने और दो किलो चांदी बरामद होने के मामले को भी इसी के चलते तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल में इन दिनों चीन से सोने की तस्करी जोरों पर है। चीन में सोना काफी सस्ता होने के कारण तस्कर चीन से लाए गए सोने की नेपाल के जरिए भारत में तस्करी करते हैं और मोटा मुनाफा पैदा करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को नेपाल में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 82 हजार 400 रुपये नेपाली यानी 51 हजार 500 रुपये भारतीय रहा, जबकि चीन में सोने का प्रति दस ग्राम 45000 रुपये था, जबकि भारत में रविवार को सोने का प्रति दस ग्राम भाव 53 हजार 770 रुपये रहा। इसी के चलते इस धंधे से जुड़े तस्कर भारत में महंगे दामों में सोना बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। यह तस्करी अधिकतर भारत के उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की नेपाल सीमा से नेपालगंज के रास्ते होती है, लेकिन इधर कुछ दिनों से सोने की तस्करी नेपाल के दांग जिले से हो रही है। नौ अक्तूबर को नेपाल के दांग जिले में पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा था। उसके पास से 24 ग्राम सोना बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टम विभाग के सूत्रों का कहना है पिछले कुछ दिनों में सोने की तस्करी में तेजी आई है। नेपाल में सोने पर कस्टम ड्यूटी में छूट हो जाने से तस्करों के सीधा मुनाफा नजर आ रहा है। भारत की अपेक्षा नेपाल में सोने के भाव में अंतर आ जाता है, इसलिए सोने की तस्करी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed