{"_id":"5f8b3a8a8ebc3e9b9c28e6ca","slug":"crime-lakhimpur-news-bly423756458","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोंपड़ी में सो रहे देवर-भाभी पर फेंका तेजाब, दोनों झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोंपड़ी में सो रहे देवर-भाभी पर फेंका तेजाब, दोनों झुलसे
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/मितौली। थाना मितौली क्षेत्र में एक गांव के बाहर पड़ी झोंपड़ी में सो रहे देवर और भाभी पर शुक्रवार की रात किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे युवक को लखनऊ रेफर कर दिया तो महिला को छुट्टी दे दी। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसका पॉलेशर गांव के बाहर लगा है। काफी समय से उनके पिता और ताई वहीं बनी झोंपड़ी में सोते हैं। रोज की तरह शुक्रवार की रात भी पिता और ताई सो रहे थे। रात 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को लेकर पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। युवक ने बताया कि उसके पिता और परिवार के किसी से भी दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लखनऊ में भर्ती युवक की हालत में भी सुधार बताया गया है। संवाद