{"_id":"5f8b39048ebc3e5fad3aa196","slug":"crime-lakhimpur-news-bly423756056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तलाश रही तेजाब फेंकने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस तलाश रही तेजाब फेंकने की वजह
विज्ञापन
image description
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली के एक गांव में युवक और उसकी भाभी पर तेजाब फेंकने के मामले में परिवार वालों ने चुप्पी साध रखी है। वह रंजिश से इनकार कर रहे हैं। ग्रामीण भी कुछ खुलकर बोलने से बच रहे हैं। सवाल यह है कि जब कोई दुश्मनी नहीं थी तो आखिर कोई क्यों तेजाब फें केगा। पुलिस का मानना है कि तेजाब फे ंकने वाला आसपास का ही कोई करीबी व्यक्ति है।
शुक्रवार की रात मितौली के एक गांव में देवर-भाभी पर सोते समय किसी ने तेजाब फेंक दिया था, जिससे वे झुलस गए। परिवार के लोग किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। ग्रामीण भी पूरी घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी तो आखिर तेजाब क्यों फेंका गया। जिस झोंपड़ी में तेजाब फेंका गया वहां ऐसा कोई सामान भी नहीं था, जिससे यह माना जाए कि बदमाश लूटपाट के इरादे से आए थे। पुलिस को आशंका है कि हमलावर झुलसे युवक के गांव का और करीबी है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि हमलावर ने जो तेजाब डाला है। वह गंधक तेजाब है। इसका प्रयोग गन्ना कोल्हुओं पर गुड़ और शीरे की कड़ाई की साफ-सफाई करने में होता है उन्होंने कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद