फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कप्तान साहब! बिना नजराना लिए रोडवेज चौकी पुलिस नहीं करती काम

Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
crime
crime
लखीमपुर खीरी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही पुलिस की छवि बदलने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर सख्ती बरत रहे हैं, लेकिन शहर की रोडवेज चौकी पुलिस को इसका भय नहीं है। हमलावरों की पिटाई से घायल बुजुर्ग महिला का पुत्र चार दिनों से पुलिस चौकी के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस बिना रुपये लिए कार्रवाई न करने और उल्टे ही पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दे रही है। सीओ सिटी ने मामला संज्ञान में आने पर चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी रमेश काफी गरीब है। वह मजदूरी करता है। उसकी बुजुर्ग मां पुतानी देवी घरों में चौका-बर्तन करती है। 18 अप्रैल की सुबह वह मजदूरी करने चला गया। सुबह नौ बजे मामूली विवाद पर पड़ोसी ने मां की जमकर पिटाई कर दी। बहन बचाने आई तो उसको भी लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा। बहन के दोनों पैर टूट गए। चौकी पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। उधार लेकर और इधर-उधर से इंतजाम कर बहन का इलाज कराया। पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। हमलावरों ने 14 अक्तूबर को फिर मां पुतानी देवी की जमकर पिटाई कर दी। उसने रोडवेज चौकी पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि चौकी के दो सिपाहियों ने कार्रवाई करने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर उल्टे ही जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि इस पर उसने इंतजाम कर शुक्रवार को ढाई हजार रुपये दिए। तब पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन

मुझे तहरीर मिली है, जिसकी जांच कर कार्रवाई कराई जा रही है। रुपये किसने लिए इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
-कंचन सिंह, चौकी प्रभारी, रोडवेज
--
रुपये लिए जाने की जानकारी मुझे भी मिली है। इसमें कितनी सत्यता है। इसकी जांच की जाएगी। चौकी इंचार्ज को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएन तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed