{"_id":"5f89eb128ebc3e9bc567bd5d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4236383112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को गन्ने के खेत में उठा ले गया युवक, गांव वालों को देखा तो भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को गन्ने के खेत में उठा ले गया युवक, गांव वालों को देखा तो भाग गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद(लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में तीन दिन पहले बंगले (फूस की झोपड़ी) में बैठी छह साल की बच्ची को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया था। मुंह दबाकर गन्ने के खेत में ले गया। तलाश करते गन्ने के खेतों की ओर पहुंचे गांव वालों को देख युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 13 अक्तूबर की शाम आठ बजे वह खाना बना रही थी। छह वर्षीय पुत्री बंगले में बैठी हुई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक आ गया और चुपके से बेटी का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में उठा ले गया। कुछ देर बाद उसकी जब नजर पड़ी तो देखा बेटी नहीं थी। इस पर उसने बेटी को आवाज लगाई। आसपास देखा लेकिन वह नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर गांव वालों के साथ पुत्री की खोजबीन शुरू कर दी। जब लोग गन्ने के खेत की ओर पहुंचे तो पुत्री के रोने की आवाज आई। गन्ने की खेत की ओर बढ़े तो आरोपी बेटी को छोड़कर मौके से भाग निकला। पीड़ित महिला की तहरीर पर नीमगांव थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने मामले की अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
------------
तहरीर बृहस्पतिवार शाम को मिली थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- गजेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, थाना नीमगांव