{"_id":"5f809b8c8ebc3e9be3462f1f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly422776622","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों आरोपियों को साथ लेकर लौट गई तेलंगाना एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों आरोपियों को साथ लेकर लौट गई तेलंगाना एसटीएफ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी से नेपाली लुटेरों को कोर्ट लेकर जाती तेलंगाना राज्य की एसटीएफ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। तेलंगाना एसटीएफ कोर्ट से ट्रांजिड रिमांड लेकर गुरुवार को लखीमपुर खीरी पुलिस के सहयोग से पकड़े गए डकैती मामले के तीनों आरोपियों को साथ लेकर लौट गई।
पांच अक्तूबर को तेलंगाना राज्य के जिला साईबराबाद के थाना रायदुर्गम क्षेत्र के सेरीलिंगम पल्ली में एक घर में डकैती की घटना में नेपाली गैंग के शामिल होने की पुष्टि हुई थी। तेलंगाना पुलिस और एसटीएफ मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों के पीछे लग गई। गुरुवार को लुटेरों के गैंग के सदस्यों ने लखनऊ से दो टैक्सी बुक कराईं और उनसे सीतापुर से वाया लखीमपुर पहुंचे। यहां से यह लोग नेपाल जाने की कोशिश में थे लेकिन सीमा पर एक सूचना के बाद खीरी पुलिस की सघन चेकिंग के कारण आरोपी नेपाल भागने में कामयाब नहीं हो सके। गौरीफंटा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान एसटीएफ ने विनोद शाही पुत्र कमल निवासी तातापानी वार्ड नं 003 थाना सुरखे जनपद सुरखे (नेपाल), नरजिंग शाही उर्फ नरेश पुत्र प्रेम शाही निवासी ग्राम लालू थाना खेलालू जनपद कैलाली (नेपाल) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार समेत भाही सीता पुत्री वीरू निवासी सुरकेश सिन्दुर थाना सुरकेश जनपद सुरकेश (नेपाल) को सीतापुर और लखीमपुर खीरी सीमा से गिरफ्तार कर लिया था।
लखीमपुर खीरी के एसपी विजय ढुल ने डकैती में लूटे गए 5.20 लाख नकद, एक सोने के 20 ग्राम की पत्ती, गोल्ड डायमंड चेन, चांदी की एक पत्ती, डायमंड मंगलसूत्र, चांदी के 04 सिक्के, नौ लॉकेट, चार चांदी की मूर्तियां, सोने की चार इयर रिंग, सोने की दो अंगूठियां, काली मूंगे की सोने की चेन आदि जेवर बरामद किए हैं। शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जिला जज की अदालत में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर वह तेलंगाना लौट गई। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह और अपराध शाखा के सिपाही शराफत का विशेष योगदान रहा। संवाद