फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लूट के मामले में तेलंगाना एसटीएफ ने गौरीफंटा सीमा से दो युवक दबोचे

Fri, 09 Oct 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी में कौड़ियाला घाट से नेपाल जाने वाले रास्ते की घेराबंदी किए कोतवाली तिकुनियां पुलि - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तीन दिन पहले तेलंगाना के रायदुर्गम जिले में करीब 25 लाख की लूट के मामले में तेलंगाना एसटीएफ ने गुरुवार को गौरीफंटा सीमा पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग नेपाल भागने की फिराक में थे। जबकि लूट में शामिल युवती को सीतापुर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए युवकों से लूटी गई काफी धनराशि और जेवर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तेलंगाना के रायदुर्गम जिले में एक घर से बदमाश करीब 25 लाख की संपत्ति लूट ले गए थे। पुलिस ने जब जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नेपाल का गिरोह सामने आया। इस पर तेलंगाना एसटीएफ ने गिरोह की लोकेशन खंगाली। पड़ताल के दौरान गैंग में एक युवती के शामिल होने की बात भी सामने आई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तेलंगाना की एसटीएफ और पुलिस गैंग की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को नेपाल के लुटेरे गैंग के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि यहां से इन लोगों ने दो वाहन बुक कराए और सीतापुर होकर लखीमपुर होते हुए नेपाल जाने के लिए चल दिए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तेलंगाना एसटीएफ भी पीछे लग गई। इस संबंध में खीरी पुलिस को भी जानकारी दी गई, जिस पर यहां भी पुलिस अलर्ट हो गई। तिकुनियां थाने के प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद और गौरीफंटा पुलिस ने एसएसबी के साथ नेपाल जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इससे गैंग के सदस्य सीमा पार नहीं कर पाए। सूत्रों के मुताबिक शाम करीब चार बजे गौरीफंटा क्षेत्र में एक ढाबे पर पहुंचकर गैंग के सदस्य खाना खाने लगे। इसी बीच सादे कपड़ों में पहुंची एसटीएफ और पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी। यहां से दो युवकों को एसटीएफ ने दबोच लिया, जबकि एक युवती कार से सीतापुर की ओर भाग निकली। बताया जाता है कि तेलंगाना एसटीएफ ने उसे भी सीतापुर शहर के मंडी चौकी के करीब गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं पकड़े गए तीनों लोग नेपाल के रहने वाले हैं उनके नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी है। एक युवक को भाग निकलने की जानकारी भी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed