{"_id":"5f67ac788ebc3e97fa05b905","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4205447109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बोलीं-प्रताडना से तंग आकर बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बोलीं-प्रताडना से तंग आकर बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की ऑफीसर कॉलोनी निवासी बीए के छात्र रजनीश के आत्महत्या करने के मामले में उसकी मां ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसने कानपुर के एक युवक पर पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे परेशान होकर पुत्र ने आत्महत्या कर ली है।
ऑफीसर कॉलोनी निवासी आशा देवी ने बताया कि पुत्र रजनीश कुमार (22) बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। उन्होंने बताया कि एक युवती को लेकर कानपुर निवासी शुभम हजारिया पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर धमका रहा था कि वह उसे फर्जी मामले में जेल भिजवा देगा। इससे परेशान होकर उसके पुत्र ने 17 सितंबर की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मौके से मिला सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा है। सुसाइड नोट में उसने कानपुर निवासी एक युवक के प्रताड़ित करने और धमकी देने पर आत्महत्या करने की बात लिखी है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मां आशा देवी की ओर से तहरीर मिली है। एक सुसाइड नोट भी दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद