{"_id":"5f56293d8ebc3e2b891026f8","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4189268186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना फूलबहेड़ क्षेत्र में गांव तनाजा और शारदा बैराज के बीच नदी के किनारे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गले पर सूजन और नाक से खून बहने के कारण लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सोमवार की सुबह गांव तनाजा और शारदा बैराज के बीच नदी किनारे कुछ लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के गले पर सूजन और चोट के निशान हैं। शरीर पर भूरे रंग की टीशर्ट है, जिस पर लाल पट्टी है और नीले रंग की अंडरवियर है। गर्दन पर दबाव के निशान और नाक से खून का रिसाव देख हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी इस आशंका से इंकार नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।