{"_id":"5f552a2f8ebc3ea3d9574c2a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4189034162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के झगड़े के दौरान पूर्व विधायक की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के झगड़े के दौरान पूर्व विधायक की मौत के बाद बवाल
Mon, 07 Sep 2020 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:49 AM IST
सार
- गुस्साई भीड़ पर लाठीचार्ज, विधायक के परिजन भी घायल
- पांच के खिलाफ हत्या, बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मुन्ना का फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगापुर-पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव में रविवार दोपहर जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों का विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना (80) की झगड़े के दौरान मौत हो गई। हमले में पूर्व विधायक की पत्नी सीता, बेटा संजीव मिश्र और पुत्र वधू शीतल भी घायल हो गए। परिवारवालों का आरोप है कि पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इसी आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं देर रात हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत हृदयाघात की वजह से हुई है। उधर, मौत की खबर से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया तो सीओ कुलदीप कुकरेती के निर्देश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में भीड़ ने कोतवाल सुनील कुमार सिंह को घेरा और कार्यवाही की मांग करने लगे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सतेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।
त्रिकोलिया गांव निवासी निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना निघासन विधान सभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। परिजनों के अनुसार त्रिकोलिया बस स्टैंड के सामने सड़क के किनारे उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन है। इसमें से कुछ जमीन उन्होंने बेच दी थी। आरोप है कि पूर्व विधायक की शेष जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे जमीन कब्जा करने की जानकारी पर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्र कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोप है कि कब्जा करने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए। इसी बीच पूर्व विधायक भी वहां पहुंच गए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। घायल पूर्व विधायक जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। परिजन उन्हें पलिया स्थित अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पांच लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की हत्या के मामले में देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बेटा संजीव मिश्रा की तहरीर पर आरोपी राधेश्याम गुप्ता, किशन गुप्ता, रिकंल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, समीर गुप्ता के खिलाफ हत्या, बलवा व मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन