फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

एसपी ने कहा-नगला गांव से पलायन की बात निराधार

Mon, 31 Aug 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
पलिया के नगला गांव में एक पक्ष की शिकायत सुनते एएसपी। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला में दो समुदायों के कुछ लोगों में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कथित पलायन करने वाले एक पक्ष से जानकारी ली तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसडीएम पूजा यादव, सीओ कुलदीप कुकरेती, प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इस मामले में एसपी का कहना है कि पलायन की बात निराधार है। गांव में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन

शनिवार को लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसपर पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद एक समुदाय के व्यक्ति ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है और दूसरे समुदाय की वजह से पलायन करने का बैनर लगा दिया और पत्नी को साथ लेकर गांव से पलिया कस्बा स्थित अपने एक दोस्त के घर आ गया था, हालांकि उसके अन्य रिश्तेदार वहीं रहे। इस मामले में भाजपा नेताओं समेत युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। यह बात भी सामने आई कि इस घटना के बाद कुछ लोगों ने पलायन किया है। रविवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने कथित पलायन करने वाले युवक से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पलायन की बात से इनकार करते हुए एसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा ऐसा कुछ नहीं हुआ है, कुछ लोग मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है नगला गांव
पलियाकलां नगला गांव आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है। यहां हिंदू और मुसलमान आपस में मिलकर कई त्यौहार मनाते रहे हैं। नगला गांव में मतदाताओं की संख्या लगभग 27 सौ के आसपास है। जिसमें चार सौ के करीब मुस्लिम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
पलियाकलां नगला गांव में दो समुदायों में विवाद की शुरुआत लाउडस्पीकर को लेकर 27 अगस्त को हुई । मोहर्रम को लेकर धार्मिक स्थल में लाउडस्पीकर बज रहा था। जिसके बाद एक समुदाय का आरोप है कि दूसरे समुदाय की एक महिला समेत तमाम लोग वहां घुस आए और लाउडस्पीकर का तार काट दिया। साथ ही वहां से जा रहे पिता-पुत्र को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी। जबकि दूसरे समुदाय के पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के काफी लोग उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। बाद में मामला तूल पकड़ गया। एक समुदाय के पक्ष ने घर पर ताला डाल दिया और पलायन की बात बोर्ड लगाकर लिख दी।

पूर्व विधायक ने सीओ दफ्तर पर दिया धरना
निघासन क्षेत्र के पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र मुन्ना रविवार को सीओ दफ्तर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर विवाद की जड़ बन रहे हैं। इसलिए इन लाउडस्पीकर को हटवा देना चाहिए। सीओ कुलदीप कुकरैती ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब वह शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।
एसपी ने कहा-पलायन की बात निराधार
दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पलायन की खबर निराधार और गलत है। मौके पर हमारे एएसपी स्वयं मौजूद हैं।
-सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed