फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लेखपाल के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

Sun, 30 Aug 2020 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
निघासन। गांव परमोधापुर के एक लेखपाल से बातचीत के दो ऑडियो वायरल हुए हैं। जिसमें एक में वह रिश्वत मांग रहीं हैं तो दूसरे में धमकी दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन

गांव परमोधापुर निवासी संतोष ने बताया कि वह सहज जन सेवा केंद्र चलाता है। उसके केंद्र से करीब 14 लोगों ने दो सप्ताह पहले जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑन लाइन आवेदन कराया था। ग्राम सभा में तैनात लेखपाल ने समय रहते रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसी दौरान उसके केंद्र पर कठरियन पुरवा निवासी रमेश पहुंचा और उसने प्रमाण पत्र की मांग की। संतोष ने लेखपाल के हस्ताक्षर न होने की बात कही। रमेश के कई बार कहने पर उसने लेखपाल से हस्ताक्षर करने की जानकारी ली। आरोप है कि पहले लेखपाल से काफी जिरह हुई। उसके बाद लेखपाल ने उससे रिश्वत की मांग की। दोनों में हुई बात का ऑडियो वायरल किया गया है। उसके बाद इसी मामले में एक दूसरा ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें लेखपाल सहज जन सेवा केंद्र बंद करने की धमकी दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ओपी गुप्ता ने मामले की जांच तहसीलदार धर्मेंद्र त्रिपाठी को सौंपी है। उधर, लेखपाल ने वायरल ऑडियो में उनकी आवाज होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed