{"_id":"5f4bb7f38ebc3e4ad42a43be","slug":"crime-lakhimpur-news-bly417998140","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का थाना गेट पर शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का थाना गेट पर शव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
थाना नीमगांव के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। हमलावरों की पिटाई से जख्मी युवक की मौत के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने से ग्रामीण भड़क उठे। रविवार को ग्रामीणों के साथ परिवार वाले शव लेकर थाना नीमगांव पहुंचे। शव गेट पर रखकर थाने का घेराव किया और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी पुलिस पर अभद्रता करने और रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगा रहे थे। चार घंटे तक चले जद्दोजहद के बात पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बिलरिया निवासी मनोज कुमार का मार्च 2019 में गन्ना छिलाई के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि खुर्शीद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज कुमार की पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने न रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की थी। डेढ़ महीने बाद इलाज कराकर वह घर लौट आया था। परिवार वालों का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर ही खुर्शीद ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर 24 अगस्त 20 को हमला कर मनोज कुमार की जमकर पिटाई कर दी थी, जिसकी तहरीर भी पुलिस को दी गई, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार वालों ने मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टर ने उसे हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। 29 अगस्त को लखनऊ में मनोज की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के लोग थाने गए और खुर्शीद समेत 10 नामजद के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता कर भगा दिया। इससे लोग भड़क गए। गुस्साए परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से रविवार की सुबह थाना पहुंचे। शव थाना गेट पर रखकर थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं गेट पर ही बैठकर धरना देने लगीं। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। इस बीच प्रभारी निरीक्षक भी थाने से निकलकर क्षेत्र में चले गए। पुलिस ने बमुश्किल परिवार वालों को समझाया बुझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
मेरे पास कोई नहीं आया था। सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में पांच दिन पहले की चोट से मौत होना बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव