{"_id":"5f4663e38ebc3e4143257044","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4175101141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खौफ से किशोर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खौफ से किशोर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
रोते बिलखते माता पिता। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला नीची भूड़ निवासी सलीम के 17 वर्षीय पुत्र साहिल ने पुलिस के खौफ से आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसका शव पिता की लखीमपुर रोड स्थित वर्कशाप के एक कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। तहरीर देकर परिवार वालों ने दरोगा और एक सिपाही पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला नीची भूड़ निवासी सलीम ने बताया कि उनके छह पुत्र हैं, जिसमें साहिल तीसरे नंबर का था। वह लखीमपुर रोड पर अपनी वर्कशाप चलाते हैं जिसमें उनके सभी पुत्र हाथ बंटाते हैं। पिता सलीम, मां रबीना और चाचा वसीम ने बताया कि लखीमपुर रोड स्थित वन इंडिया फैमिली मार्ट में केबल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस दिन में कई बार वर्कशॉप पर साहिल की तलाश में आई, जिससे डरकर वह कहीं चला गया। 25/26 अगस्त की रात एक बजे दरोगा कुलदीप सिंह ने सिपाही गौरव के साथ उनके घर पर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस वालों ने महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट, अभद्रता की और बड़े पुत्र नदीम को उठा ले गई और कोतवाली में पिटाई कर साहिल को हाजिर करने का दबाव बनाया। आरोप है इसके अलावा पुलिस वालों ने 50 हजार रुपये की मांग की, धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार की सुबह जब वे नदीम को चाय देने कोतवाली गए तो उन्हें पुलिस वालों ने भगा दिया। लौटकर आए तो वर्कशाप के एक कमरे में साहिल का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहा था, इस पर वे अवाक रह गए। परिवार वालों का आरोप है कि साहिल ने पुलिस वालों के डर से आत्महत्या की है। इस संबंध में उन्होंने एसआई और पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक को तहरीर भी दी है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कृत्य की मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की शिकायत
बुधवार रात में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के कृत्य की परिवार वालों ने अपने एक परिचित के मदद से रात में ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।
मार्ट मैनेजर ने चोरी की दी थी तहरीर
25 अगस्त को लखीमपुर रोड स्थित वन इंडिया फैमिली मार्ट के मैनेजर ने एसी कापर वायर चोरी होने की तहरीर कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ दी थी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा-बेखौफ हो गई पुलिस
साहिल के परिवार वालों से घटना की पूरी जानकारी कर सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि इस सरकार में पुलिस और अधिकारी निरंकुश हो गए हैं, अपराध बढ़ रहे हैं। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती, उल्टे धन उगाही के लिए लोगों को प्रताड़ित किया जाता है।
वन इंडिया फैमिली मार्ट के मैनेजर ने एसी वायर कट जाने की तहरीर दी थी। इससे पूर्व भी कई मार्ट में इस तरह की तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त और जांच करने पुलिस गई थी। लगाए गए आरोप निराधार हैं। उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली