फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मथना जंगल में चल रहा था असलहा कारखाना, दो गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
शस्त्र फैक्टरी मामले का खुलासा करते एएसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने मथना जंगल में छापा मारकर असलहा बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने कई बने, अधबने असलहा और उसके बनाने के उपकरण बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मथना के जंगल में कुछ लोग बिक्री करने के लिए बंदूक, तमंचा आदि बना रहे हैं। सूचना पर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र, एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय आदि ने फोर्स के साथ मंथना जंगल में घेराबंदी की। थाना नीमगांव के गांव रामपुर बुजुर्ग निवासी रामनरेश और फक्कड़ उर्फ शिवराम निवासी बरगदिया को असलहा बनाते गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक रायफल, 10 तमंचा 12 बोर, बैरल नौ 315 बोर बैरल पांच 12 बोर, 10 तमंचा की बॉडी के अलावा असलहा बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed