फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खीरी में शराब माफिया की संपत्ति जब्त करने को चलाया बुलडोजर

Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
खीरी में शराब माफिया वेदप्रकाश का टिन शेड ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी(लखीमपुर खीरी)। कानपुर के बिकरू थाने में दबिश के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद पुलिस ने जिले के टॉपटेन अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को एसपी पूनम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने सांसिया कॉलोनी में छापा मारकर अवैध शराब माफिया और टॉपटेन सूची में शामिल वेद प्रकाश वेदू की एक करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके तहत वेदू का एक ट्रैक्टर, बाइक, हैरो आदि कब्जे में लिया गया और टिनशेड आदि ध्वस्त किए गए। मौके पर मिले वेदू के दामाद और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एसडीएम गोला अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी पूनम के नेतृत्व में गोला, मोहम्मदी सर्किल की पुलिस, एक प्लाटून पीएसी, गोला, मोहम्मदी सीओ और एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने अपराह्न साढ़े तीन बजे सांसिया कॉलोनी में छापा मारा। यहां शराब माफिया वेद प्रकाश वेदू के घर के बाहर बने टिनशेड आदि को जेसीबी से गिरा दिया गया। हजारों लीटर लहन व शराब नष्ट की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मौके पर मिले वेेदू के दामाद थाना कनकिया, मीरा रोड, ठाणे (महाराष्ट्र) निवासी रोहित सिंह और बेटे अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर की घटना को देखते हुए जिले में माफिया और टॉपटेन अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। वेद प्रकाश वेदू जिले के टॉपटेन सूची में है उसके खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले तीस वर्षों से अवैध शराब बनाकर उसे बेचने के धंधे में लिप्त है। उसने आपराधिक कृत्यों से अकूत संपत्ति एकत्र की है। जिसका आकलन एक करोड़ किया गया है। उसकी संपत्ति जब्त की जा रही है। मंगलवार को मौके से मिले ट्रैक्टर, बाइक, हैरो आदि कब्जे में ले लिए गए हैं और टिन शेड से बना निर्माण जेसीबी से ध्वस्त किया गया है। शेष संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी खीरी
कानपुर की घटना को देखते हुए अपराधियों के आर्थिक स्रोत को तोड़ने की प्रक्रिया के तहत ही यह कार्रवाई की गई है। माफिया वेदू की एक करोड़ की संपत्ति का पता चला है, जो उसने आपराधिक गतिविधियों से एकत्र की है। मौके पर मिला ट्रैक्टर, बाइक को जब्त किया गया है। अपराध के धंधे से बनाई गई एक करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
-अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed