फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सीएचसी के डॉक्टर पर युवक की पिटाई का आरोप

Sat, 27 Jun 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पत्नी का इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने उसे और उसकी पत्नी को लात-घूंसों से पीटने का डॉक्टर पर आरोप लगाया है। इधर इस मामले में डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक को थाने में बैठा दिया है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पतवारा निवासी विश्राम पुत्र राजाराम पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिखाने लाया था। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे रोक लिया। इसी दौरान रक्तचाप कम होने से उसकी पत्नी बेहोश होने लगी तो उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख डॉक्टर गुस्से में आ गए और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर अन्य सीएचसी के कर्मचारी भी आए गए जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और उसको पर्चा बनवाने वाले कमरे में बंद कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला न बनता देख पुलिस ने उल्टा युवक को ही थाने में ले जाकर बैठा दिया। डॉक्टर की तरफ से पुलिस को मारपीट, गाली-गलौज के साथ ही ओपीडी रजिस्टर फाड़ने की तहरीर दी है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर से युवक का विवाद हुआ था, डॉक्टर ने बताया कि वह महिला मरीज की वीडियो बना रहा था, मामले में डॉक्टर की तरफ से हाथापाई हमारे सामने नहीं हुई। पुलिस को बुलाकर उक्त युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया है डॉक्टर ने थाने में तहरीर दी है। - डॉ. एचएन वरुण, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed