फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

आईजी ने सीओ प्रकरण की रिपोर्ट तलब की

Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। ड्राइवर पर रिवाल्वर तानने के मामले को आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में एसपी से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक सीओ ट्रैफिक के रवैये से आईजी काफी खफा हैं। उन्होंने पूर्व तैनाती के जनपदों से भी रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस मामले में एसपी ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती सीओ ट्रैफिक दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण सीओ मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन

सीओ राकेश कुमार नायक करीब 11 महीने पहले जिले में आए थे। उन्हें पहली तैनाती सीओ निघासन में मिली। यहां तैनाती के दौरान भी वह चर्चा में रहे। चार माह पहले उन्हें निघासन से हटाकर सीओ पलिया बनाया गया, जहां खनन की गाड़ी छोड़ने का आरोप लगा। 10 दिन पहले एसपी ने उन्हें पलिया से हटाकर सीओ ट्रैफिक बनाया था। सीओ नायक के स्थानांतरण से नाराज पलिया में कुछ लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। इससे सीओ नायक चर्चा में आ गए थे। इसी बीच हालत बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। दो दिन पहले आरक्षी चालक ने सीओ राकेश कुमार नायक पर सरकारी रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया था। सिपाही की शिकायत पर एसपी पूनम ने सरकारी रिवाल्वर जमा कराकर मामले की जांच एएसपी शैलेंद्र लाल को सौंपी थी। एएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सिपाही को बयान के लिए तलब किया है। एएसपी ने करीब एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। रविवार को आईजी लक्ष्मी सिंह ने इस पूरे प्रकरण पर एसपी से जानकारी ली और मामले की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचकर एसपी ने लिया सीओ का हाल
एसपी पूनम रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं और सीओ राकेश कुमार नायक का हाल जाना। इस दौरान सीओ सिटी विजय आनंद मौजूद रहे।
आईजी और एएसबी के अधिकारियों के साथ नेपाल बॉर्डर को लेकर बैठक हुई है। उन्होंने कहा है कि अब तक छोटे-छोटे मामले सामान्य रूप से लिए जाते रहे हैं, लेकिन अब हरेक मामले को गंभीरता से लेते हुए उसका तुरंत निस्तारण कराएं। सीओ ट्रैफिक के संबंध में आईजी ने एसपी से रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह डिस्चार्ज होकर मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed