{"_id":"5eee63128ebc3e42e72b31a9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4099693172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर का नंबर डालकर चला रहा था चोरी की बाइक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर का नंबर डालकर चला रहा था चोरी की बाइक, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर का नंबर डालकर चोरी की बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बाइक बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस लीलाकुआं पिकेट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव मकनपुर निवासी नवीन बाइक से निकला। मास्क न लगाने पर उसकी बाइक रोकी और चालान के लिए कागज मांगे। बाइक का रजिस्ट्रेशन कुछ गलत लगा तो बाइक और रजिस्टेशन पर पड़े नंबर को मोबाइल एप से चेक किया तो बाइक पर पड़ा नंबर आइसर ट्रैक्टर का निकला। बाइक की चेचिस और इंजन नंबर चेक किया तो बाइक का नंबर यूपी 32 एडी 5405 निकला। मामला संदिग्ध होने पर नवीन से पूछताछ की गई तो उसने बाइक लखनऊ से चोरी होने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक अन्य चोरी की बाइक बरामद की है। यह बाइक लखीमपुर से चोरी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया नवीन शातिर किस्म का बाइक चोर है। इससे पहले लखनऊ कोतवाली और फरधान में भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। बाइक चोरी में कई बार जेल भी जा चुका है।