फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

निकाह का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप

Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। निकाह का झांसा देकर चार साल से महिला का शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने दूसरी जगह निकाह करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह गोला निवासी एक युवक के साथ हुआ था और वह ससुुराल में सुखपूर्वक रह रही थी। इसी दौरान मायके में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे निकाह का प्रलोभन देकर पति से तलाक दिलवाकर मायके में रहने को मजबूर कर दिया। आरोप है कि युवक उससे चार साल से शारीरिक संबंध बनाते हुए निकाह करने का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। आरोप है कि जब महिला उक्त युवक के घर निकाह की बात करने गई, तो उसके परिवारवालों ने गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ झांसा देकर काफी दिनों तक महिला का शारीरिक शोषण करने और परिवार के तीन अन्य लोगों पर जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट छह मार्च को दर्ज की। इसी बीच आरोपी युवक का निकाह थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव में तय हो गया। वह निकाह करने उक्त गांव में गया तो इसकी भनक पीड़ित महिला को लग गई। उसने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस मौके से उक्त युवक को थाना हैदराबाद ले गई। हैदराबाद पुलिस की सूचना पर मैलानी पुलिस आरोपी को वहां से मैलानी लाई और उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 21 मई को दोपहर करीब दो बजे दिन वह घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर दो युवक घर में घुस आए और डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नतीजतन उसने एसपी से मिलकर उन्हें पीड़ा सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। संवाद
किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने मोबाइल पर चैटिंग की फिर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री से एक युवक मोबाइल पर चैटिंग करता था। जिसकी भनक घर में किसी को न लग सकी। 25 मई को पुत्री को गांव के बाहर बुलाकर उसे भगा ले गया। किशोरी के मोबाइल से जानकारी होने पर युवक ने अपना पता न बताते हुए पुत्री वापस करने से इनकार कर दिया। सूचना शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी लोकेशन के लिए मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर टीम गठित कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed