फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

विवाहिता की फंदे पर लटकता मिला शव

Sun, 14 Jun 2020 09:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटता पाया गया है। परिवार वाले आत्महत्या बता रहे हैं जबकि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाए जाने में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्री रामदेवी (22) का विवाह जून 2019 में गोपालापुर में यथाशक्ति दहेज देकर हरिश्चंद के पुत्र संदीप कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक ठीक ठाक माहौल रहा। आरोप है कि ससुरालवाले 50 हजार रुपया नकद और बाइक की मांग कर रामदेवी को प्रताड़ित करने लगे जो फोन पर अपने मायके वालों को भी बताती थी। रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने पुत्री की ससुरालवालों से अतिरिक्त दहेज दे पाने में असमर्थता जताई लेकिन ससुराली पक्ष नहीं माने और पुत्री का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। पुत्री के आत्महत्या करने की सूचना पर मायके वाले जब गोपालापुर पहुंचे तब शव उतारा जा चुका था। शरीर पर चोट के निशान देख पिता रामस्वरूप नें दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर विवाहिता के पति संदीप, ससुर हरिश्चंद, सास, जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता रामदेवी ने फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने की सूचना पर मौका मुुआयना किया है। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार वर्मा, सीओ गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed