{"_id":"5e94782a8ebc3e769b0700ca","slug":"crime-lakhimpur-news-bly402555941","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ में तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ में तीन नामजद
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि अरविंद कुमार ने उसकी पुत्री से मोबाइल पर अश्लील बातें की तो उसने आरोपी का नंबर ब्लेकलिस्टेड कर दिया। इससे गुस्साए अरविंद कुमार, उसके भाई रिंकू और आलोक कुमार ने रविवार शाम पुत्री से सरेराह छेड़छाड़ की। किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई पुत्री ने इस बारे में जानकारी दी। जिस पर घर वाले शिकायत लेकर आरोपियों के घर गए तो उन्होंने जान से मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित के पिता ने तीनों के खिलाफ शिकायत पुलिस से की। जिस पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद