{"_id":"5e7f2c178ebc3e6fdc598231","slug":"crime-lakhimpur-news-bly400974597","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, सात जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए, जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गांव खाखिन निवासी रवींद्र कुमार के परिवार के लोग शनिवार को 10 बजे खेत की जुताई कर रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने पड़ोसी शिवनरायन के खेत की मेड़ काट दी। जिस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। जिससे प्रथम पक्ष के रवींद्र कुमार, प्रेमा देवी, रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। रवींद्र की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के शिवनरायन, मीना, ममता, विशाल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया सभी घायलों का मेडिकल कराया गया। सरकारी वाहन से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। संवाद