फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पहाड़नगर में शराब पीने से तीन लोग और हुए बीमार,संख्या 24 हुई

Sun, 22 Mar 2020 05:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक क्षेत्र के पहाड़नगर और महोलिया गांव में अवैध शराब पीने से बीमार हुए लोगों की संख्या 24 हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर इस हादसे के बाद आबकारी विभाग की लखनऊ से आई एक टीम ने पहाड़नगर समेत कई गांवों में ताबड़तोड़ छापे मारे लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

गुरुवार शाम बांकेगंज क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने पहाड़नगर और महोलिया गांव जाकर अवैध रूप से बेची जा रही शराब पी थी। शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर 21 लोगों को बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि रेफर किए गए कुछ का इलाज जिला अस्पताल में तो कुछ का बांकेगंज सीएचसी में ही चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात अवैध शराब पीने से बीमार तीन और लोग बरौंछा निवासी परमेश्वर (50), महोलिया रविंद्र पंडित(40) और बरौंछा के ही नागेश्वर (40) भी बांकेगंज सीएचसी लाए गए, उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब अवैध शराब पीकर बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार रात बूधरपुर गांव में मृतक जंगबाहदुर का शव पहुंचा, जिसका शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इधर, अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में पहाड़नगर निवासी सतीश और महोलिया निवासी रवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हीं लोगों से खरीदकर ग्रामीणों ने शराब पी थी,जिसके बाद वे बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह लखनऊ से आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में पहुंची और पहाड़नगर, महोलिया समेत कई गांवों में छापे मारे। अफसरों ने इन गांवों के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उनके बयान भी दर्ज किए। हालांकि इस टीम को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इस टीम में लखनऊ मंडल से आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त (परवर्तन) पवन कुमार के अलावा एसएसएस (स्पेशल स्ट्राइकिंग फोर्स ) के केपी सिंह शामिल थे। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस घटना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस ने कच्ची के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
हालत में सुधार, छह को छुट्टी
लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र में शराब पीने के बाद बीमार हुए लोगों में से 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, इनमें सभी की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने छह लोगों को छुट्टी दे दी, जबकि अन्य लोगों का अभी उपचार चल रहा है।

पहाड़नगर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचे जाने के मामले में पुलिस ने पहाड़नगर और महोलिया निवासी सतीश और रावेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इनका चालान आबकारी अधिनयम की धारा 60 के अलावा 272, 304 आईपीसी के तहत किया गया है।
-आरके वर्मा,सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed