{"_id":"5e5fb5198ebc3eeb245b9e13","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3983299116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता का बेटा लापता, गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता का बेटा लापता, गायब करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में मानदेय प्रवक्ता रह चुकीं मंजू शुक्ला का 19 वर्षीय पुत्र हर्ष पहली मार्च से लापता हो गया है। उन्होंने कोतवाली में बेटे के लापता होने की तहरीर दी है।
मुक्तिधाम मार्ग निवासी मंजू शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा हर्ष पहली मार्च को शाम पांच बजे घर से लोवर और टी शर्ट पर नीली जैकेट, हवाई चप्पल पहनकर घर से निकला था, तबसे नहीं लौटा है। खोजबीन के दौरान पता लगा कि बेटे का अपने कुछ साथियों से लेनदेन था और वह उसे उधार चुकता करने के लिए परेशान कर रहे थे, लेकिन यह बात बेटे ने कभी घर पर नहीं बताई। उन्हें संदेह है कि लेनदेन के विवाद में ही बेटे को गायब कर दिया गया है। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने गोला पुलिस को तहरीर दे दी है।