{"_id":"5e5ea2888ebc3ec5512022f6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3982747182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शारदा नदी के तटबंध को पार करते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर कुछ लोग उसे बचाने दौड़े लेकिन गहराई में जाकर वह लापता हो गया। काफी देर तलाश के बाद ग्रामीणों ने उसका शव बरामद कर लिया। परिजन ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को नही दी।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के नरहर गांव निवासी लालता मिश्रा का बीस वर्षीय पुत्र छोटे मिश्रा मंगलवार सुबह शारदा तट बांध को पार कर रहा था। इस बीच वह किसी तरह पानी की गहराई में चला गया। डूबने के अहसास होने पर उसने बचाव में शोर मचाया। तटबंध पर मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया। जब तक लोग करीब जाते वह गहरे पानी मे चला गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मछुआरों ने युवक की तलाश शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी से उसका शव बरामद हुआ। परिजन की मौजूदगी मे ग्राम प्रधान ने पंचनामा किया। परिजन ने बिना पुलिस के सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि शारदा तटबंध के अंदर पानी में डूबने की कोई सूचना नही मिली है। न ही परिजन की तरफ से कोई तहरीर आई है।