फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पुलिस लेकर मंडप में पहुंची युवती, प्रेमी की रुकवाई शादी

Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
निघासन (लखीमपुर खीरी)। दूसरी जगह शादी कर रहे प्रेमी को रोकने के लिए प्रेमिका पुलिस लेकर उसकी ससुराल पहुंच गई। युवती ने पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी की शादी रुकवा दी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ हफ्ता भर पहले मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के साथ पुलिस को देख शादी वाले घर के लोगों ने युवक से अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

निघासन कोतवाली के एक गांव के युवक का अपने गांव में रिश्तेदारी में आई भीरा कोतवाली के एक गांव की युवती से प्रेम-संबंध हो गए थे। युवक युवती के घर भी जाने लगा। युवती के घरवालों ने दूर का रिश्तेदार होने की वजह से पहले तो एतराज नहीं किया ,लेकिन बाद में दोनों को अकेले में मिलते देखकर आपत्ति की। इस पर युवक ने शादी का वादा किया। सजातीय होने से युवती के परिवारवालों ने युवक के घरवालों से बात की और उनके राजी होने से उन्होंने आगे एतराज नहीं किया। युवती का कहना है कि इस दौरान प्रेमी उससे मिलने आता-जाता रहा। उससे संबध भी बनाए। युवक के घरवालों ने ज्यादा दहेज के लालच में युवक की दूसरी जगह शादी तय करके उसके साथ शादी से मना कर दिया। 23 फरवरी को युवती को इसकी जानकारी हुई तो वह अपने घर से भागकर युवक के घर पहुंच गई थी। युवक के घरवालों ने उसे भगाने की भरसक कोशिश की लेकिन युवती हटी नहीं। उसने 24 फरवरी को निघासन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोमवार को युवक की सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी होने जा रही थी। इस पर निघासन कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। युवती के साथ सिंगाही थाने के गांव पहुंचे एसआई श्यामबिहारी, सिपाही दीपक, रेनू और पिंकी आदि को देख लड़की पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। बाद में लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमिका और पुलिस को देखकर युवक व उसके परिवार वाले बरात से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed