फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लगेंगे बैरियर, जांच के बाद निकलेंगे बालू-मिट्टी भरे वाहन

Mon, 02 Mar 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। अवैध खनन को लेकर डीएम की सख्ती खनन माफिया पर भारी पड़ रही है। दूसरे दिन रविवार की रात में भी एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में अभियान चला। पुलिस दो दिन में बालू भरी 20 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर चुकी है, जबकि पांच का चालान काटा है। उधर, शहर के महेवागंज और सलेमपुर कोन मार्ग पर सदर कोतवाली पुलिस बैरियर लगाकर खनन में लगे वाहनों की जांच करेगी।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन का धंधा काफी लबें अर्से से चल रहा है। शनिवार को जिले में आए प्रभारी मंत्री व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने अवैध खनन पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रशासन सख्त हुआ और कार्रवाई शुरू की। शनिवार की रात की गई कार्रवाई में ही खनन माफिया चारों खाने चित हो गए। उनमे अफरा-तफरी मची रही। प्रशासन के कड़े रुख के कारण सूरज निकलने से पहले और ढलने के बाद सड़कों पर फर्राटा भरने वाली इक्का-दुक्का ही ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखाई पड़ीं, जिन्हें भी एसडीएम सीओ की टीमों ने पकड़ लिया और उन्हें संबंधित थानों पर खड़ा करा दिया। दो दिन में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां प्रपत्रों के अभाव में सीज की हैं, जबकि पांच का ओवरलोडेड व अन्य कमियां मिलने पर चालान काटा है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस अब महेवागंज और सलेमपुर मार्ग पर बैरियर लगाएगी। इन बैरियरों पर पुलिस तैनात होगी। बैरियरों से गुजरने वाली मिट्टी-रेत भरी ट्रॉलियों की जांच की जाएगी। प्रपत्र सही न मिलने और निर्धारित मात्रा से अधिक भार मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 20 वाहनों को सीज किया गया है। पांच वाहनों का चालान काटा गया है। एसडीएम, सीओ व खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed