फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फंदे पर लटकता मिला वृद्ध का शव

Sat, 22 Feb 2020 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
निघासन (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। घर वालों ने दुष्कर्म के मामले में सुलह न करने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगाया है। उधर पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने बेटी से हुए दुष्कर्म की घटना से आहत होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की बेटी से नौ फरवरी को गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। घर वालों के मुताबिक आरोपी युवक के घर वाले लगातार परिवार वालों पर समझौते का दबाव बना रहे थे, लेकिन वृद्ध पिता ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया था। शुक्रवार की शाम दुष्कर्म पीड़िता के 60 वर्षीय पिता गेहूं का खेत मवेशियों से बचाने के लिए गए थे। उसके बाद वह नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनकी गांव के पूरब दक्षिण दिशा में स्थित गेहूं के खेत में गए और खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह मृतक का छोटा बेटा खेत में गन्ना छीलने के लिए गया था। वहां पर उसने देखा कि गांव के ही एक खेत में लगे नीम के पेड़ में उसके पिता का शव लटक रहा है। वह घबरा कर घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटी से हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक के पिता और परिवार के लोग सुलह का दबाव बना रहे थे। सुलह न करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव नीम के पेड़ से लटका दिया है। पति के गले में पतली रस्सी पड़ी थी। दाएं हाथ में चोट के निशान हैं। घटना के समय जब वह मौके पर पहुंची थी तो बरसात होने के कारण कई लोगों के खेत में पैरों के निशान भी बने थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

13 दिनों में फंदे पर लटकने की चौथी घटना
कोतवाली के हल्का नंबर एक में बीती नौ फरवरी को गांव नंदा पुरवा निवासी 45 रामनरेश का शव भी पेड़ से लटकता पाया गया था। इस मामले में भी हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने लिखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया था। इसी प्रकार हल्का नंबर चार में गांव दुर्गा पुरवा निवासी कल्लू के 19 वर्षीय पुत्र रामू ने 10 फरवरी को मंगू के खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। इसके अलावा लालबोझी निवासी राधेश्याम के 17 वर्षीय पुत्र कुलदीप ने भी 20 फरवरी को फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। कुलदीप के मामले में भी हत्या का आरोप परिवार वालों ने लगाया था। उसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed