फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

तमंचे के बल पर घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसे दो युवकों ने महिला को दबोच लिया। उसके सीने पर तमंचा लगा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और भाग निकले। पीड़िता ने घटना के दूसरे दिन पुलिस चौकी पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक 31 जनवरी की रात घर पर बच्चों के साथ सो रही थी। पति रिश्तेदारी में गया था। शाम करीब आठ बजे गांव के दो व्यक्ति शराब के नशे में घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए उसे दबोच लिया। उसके सीने पर तमंचा लगाते हुए शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। कमरे में घसीट कर ले जाने के बाद दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया और भाग गए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर वापस लौट गई। पीड़िता ने एक फरवरी को चौकी मूड़ा निजाम पर तहरीर दी। जिस पर पांच दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जांच टीम भेजी गई है। घटना सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed