{"_id":"5e3c593b8ebc3ee61d7fa0ba","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3948697171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगौला लेने पर बालक को बेरहमी से पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगौला लेने पर बालक को बेरहमी से पीटा, मौत
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। सदर कोतवाली की पुलिस चौकी शारदा नगर के अंतर्गत ग्राम बड़ा गांव में खेत से गन्ने का अगौला लेने पर खेत मालिक ने एक बालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लखनऊ रेफर हुए बालक की 11 दिन वें दिन मौत हो गई। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
गांव बड़ा गांव निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल ने बताया कि उसका पुत्र छोटू (11) 24 जनवरी को जानवरों के लिए गन्ने का अगौला छीलने लगा। इस पर गांव निवासी सरोज तिवारी ने उसके खेत से गन्ना चोरी करने का आरोप लगाते हुए छोटू को पकड़ लिया और गन्ना तोड़ कर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचा। आरोप है कि पीछा करते हुए खेत मालिक सरोज भी उसके घर पहुंच गया। घर से खींचकर बालक की डंडे से फिर बेरहमी से पिटाई कर दी। मासूम बेटे को पिटता देख मां रामकली ने उसे बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। उसने बालक को तब तक पीटा, जब तक वह अधमरा होकर गिर नहीं गया। उसके गिरते ही आरोपी धमकी देकर भाग गया। परिवार वाले बालक को गांव के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के पास से गए और उपचार कराया। फायदा न होने पर उसे जिला अस्पताल लाए। बुधवार रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई। परिवार वाले शव घर ले गए। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी महेश गंगवार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर सरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक की मां रामकली ने बताया कि वह काफी गरीब है। बीमारी से पति की मौत बाद तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। कुछ साल पहले मंझले पुत्र की मजदूरी के दौरान दीवार से दबकर मौत हो चुकी है। बड़ा पुत्र सोनू बाहर मजदूरी करता है।